
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। आज मानपुर बस स्टैंड स्थित शिव होटल में पधारी श्रीमति अमिता चपरा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शहडोल से पार्टीजनों के साथ सौजन्य मुलाकात कर अध्यक्ष मानपुर मंडल राममोल केवट, जिले के महामंत्री हरीश विश्वकर्मा, मण्डल महामंत्री प्रदीप तिवारी, कार्यालय मंत्री कमलेश यादव, राज किशोर गुप्ता, वरिष्ठ कार्यकर्ता राम निधि शुक्ला मानपुर मंडल के मीडिया प्रभारी शैलेष त्रिपाठी एवं अन्य कार्यकर्ता गणों से प्रशिक्षण महा अभियान के संदर्भ में सार्थक चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, साथ ही प्रशिक्षण महा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ