
drms news (मानपुर-उमरिया)। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक संदेश के साथ आने वाले होली के पावन पर्व को मनाए जाने पर नागरिकों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है। आपसी मतभेदों को थे मिटाकर भाईचारे, सामाजिक, एकता और हर्षाेल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाने के लिए जन सामान्य को प्रोत्साहित किया जाए।
कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, मुख्य नगर पालिका अधिकारियों से कहा है कि जनसहयोग एवं सामाजिक सहभागिता के माध्यम से यह प्रयास किया जाए कि होलिका दहन में लकड़ी की जगह उपलों और गौकाष्ठ का प्रयोग हो। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और पानी बचाने के लिए प्राकृतिक व हर्बल रंगों से होली खेलने तथा पशु-पक्षियों पर रंग न डालने के संकल्प के साथ हुड़दंग से दूर रहकर भाईचारे के साथ होली का उत्सव मनाने लिए प्रोत्साहित किया जाए।
उन्होने कहा कि विशेष रूप से लकड़ी की जगह उपलों और गौकाष्ठ के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए जिले में विभिन्न स्तरों पर आयोजित किए जाने वाले सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन कराए जाने की व्यवस्था की जाए। यह पंजीयन सभी जिला मुख्यालयों में पंचायत तथा अन्य स्थानों पर तहसील तथा नगरीय निकायों के माध्यम से पूर्णतः निःशुल्क किया जाए। पंजीयन करने के लिए जिला स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार एवं सूचना प्रसारण किया जाए। नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं को इस कार्य में सम्मिलित किया जाए।
पंजीयन के समय आयोजक संस्था की संक्षिप्त जानकारी जैसे पदाधिकारी, संपर्क नंबर इत्यादि प्राप्त किया जाए। होलिका दहन के दिन मैदानी अमले के साथ इन संस्थाओं द्वारा आयोजित सार्वजनिक होलिका दहन आयोजनों का भ्रमण कर, जलाऊ एवं इमारती वनों की लकड़ी के स्थान पर गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन को प्रोत्साहित किया जाए।
होलिका दहन का आयोजन पूर्ण रूपेण गौकाष्ठ आधारित होने के आगामी दो-तीन दिवस में संबंधित नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के संबंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा अपने प्रतिवेदन में इसका प्रमाणीकरण कर जिला कलेक्टर (वरिष्ठ लिपिक शाखा कलेक्ट्रेट उमरिया) को प्रतिवेदन प्रेषित करेंगे। कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक शाखा उमरिया जिले में इस प्रकार के गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन आयोजन का सूचीकरण संकलित करेंगे।
राज्य शासन के निर्देशानुसार आगामी दिनों में निर्धारित दिनांक या अवधि में सभी जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें ऐसी सभी संस्थाओं एवं उनके पदाधिकारी को मुख्यमंत्री की ओर से तैयार किया गया पर्यावरण संरक्षण संबंधित प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा ऐसी संस्थाओं को भविष्य में अन्य किसी प्रकार से प्रोत्साहन या सहयोग दिया जाना हो तो इस बारे में भी प्राथमिकता दी जाएगी। अभ्युदय मध्य प्रदेश अंतर्गत राज्य शासन की इस पहल को स्थानीय स्तर पर अधिकाधिक प्रचारित और प्रसारित किया जाए। समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) स्वच्छ और स्वस्थ होली के इस अभियान का क्रियान्वयन कराया जाना सुनिश्चित करेंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ