DRMS NEWS

DRMS NEWS

उमरिया के गुलाल की राजधानी भोपाल के दो दिवसीय विशेष होली मेला में रही धूम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) होली के अवसर पर भोपाल में दो दिवसीय विशेष होली मेला 28 फरवरी से 01 मार्च को आयोजित किया गया जिसमें उमरिया के गुलाल की विशेष धूम रही। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित किए जा रहे इस मेले में होली के दृष्टिगत विशेष उत्‍पाद लेकर विभिन्न जिलों के ग्रामीण अंचलों से समूहों की दीदियों ने भाग लिया।

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि मेला प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुला रहा। भोपाल में आयोजित होली मेले में उमरिया जिले कि स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा तैयार किये गए हर्बल गुलाल के स्टॉल लगाए गए, जो लोगों के लिए लोकप्रिय रहे। 

महिलाओं का कहना है कि यह हर्बल गुलाल में किसी भी प्रकार का रसायन उपयोग नही किया गया है। हर्बल गुलाल से त्वचा को किसी भी प्रकार का नुकसान नही पहुचता है। अब तक 30 किलो से अधिक हर्बल गुलाल का विक्रय किया जा चुका है। हर्बल गुलाल की बिक्री से हमारे व्यापार में भी वृद्धि हुई है। त्योहार के समय महिलाओं की आय में वृद्धि करने के लिए यह होली मेला कारगर साबित हुआ है।

विदित हो कि भोपाल में आयोजित होली मेले में उमरिया जिले कि स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए हर्बल गुलाल के स्टॉल का राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने अवलोकन किया तथा महुआ की बिस्किट का स्वाद चखकर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ