DRMS NEWS

DRMS NEWS

कमिश्नर ने तहसील कार्यालय सोहागपुर का किया निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के निराकरण के दिए निर्देश


शहडोल 25 मार्च 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने आज तहसील कार्यालय सोहागपुर का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान एसडीएम को निर्देश दिए कि तहसील न्यायालय में लंबित राजस्व प्रकरणो का निराकरण प्राथमिकता के साथ करें एवं न्यायालय में राजस्व प्रकरण लंबित न रहेे सुनिश्चित किया जाए। 

कमिश्नर ने सायबर तहसील के लंबित प्रकरणो के निराकरण की स्थिति में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सायबर तहसील के जो भी प्रकरण लंबित है उनका निराकरण जल्द से जल्द कराएं। कमिश्नर ने फौती नामातंरण, आरसीएमएस, बंटवारा, राजस्व दायरा पंजी, सहित अन्य लंबित प्रकरणो के निराकरण की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त कर निराकरण करते हुए पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को  दिए। आपको बता दें काफी महिनों से फौती नामातंरण, आरसीएमएस, बंटवारा, राजस्व दायरा पंजी, सहित अन्य  प्रकरण लंबित है, जिसके कारण पक्षकार काफी परेशान थे।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अमृता गर्ग, तहसीलदार श्रीमती भावना डेहरिया, संभागीय सलाहकार उपेंद्र त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। आपको को बता दें फौती नामातंरण, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ