
drms news (शहडोल)। जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन में तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा के निर्देशानुसार परियोजना सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत झगरहा में विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी आनंद अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी श्रीमती स्नेहा अग्रवाल एवं श्रीमती पुष्पा सिंह पटेल द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई गई तथा आंगनबाड़ी केंद्र के 28 बच्चों को यूनिफॉर्म का वितरण किया गया तथा फल एवं मिठाई बांटी गई तथा आंगनबाड़ी केंद्र से 5 साल से अधिक उम्र के 14 बच्चों को तिलक लगाकर एवं प्रमाण पत्र वितरण कर विद्यालय प्रवेश करने की शुभकामनाएं प्रदान की गई।

आनंदपूर्वक बच्चों को शाला में प्रवेश करा कर विद्यारंभ प्रारंभ कराए
कार्यक्रम में श्रीमती स्नेहा अग्रवाल ने विद्या आरंभ उत्सव के दौरान बच्चों के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यारंभ प्राचीन काल से एक मुख्य संस्कार रहा है सभी अभिभावक उत्साह पूर्वक और आनंदपूर्वक बच्चों को शाला में प्रवेश करा कर विद्यारंभ प्रारंभ कराए।
बच्चों ने दी मनमोहक गीत कविताएं की प्रस्तुतियां
श्रीमती पुष्पा सिंह पटेल द्वारा भी बच्चों एवं अभिभावकों का उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बच्चों द्वारा गीत कविताएं की प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक देववती झारिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गीता पटेल एवं सोनी पटेल एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ