
drms news (मानपुर-उमरिया)। राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने रविवार 29 मार्च को प्रदेश के 123 नगर परिषदों के लिए पार्षदों (एल्डर मैन) की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं, जारी आदेश में उमरिया जिले की तीन नगर परिषद चंदिया, मानपुर एवं नौरोजाबाद में भी पार्षदों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, इसके अलावा नगर पालिका परिषद पाली में भी एल्डर मैन की नियुक्ति की गई है, नगर परिषद पाली में प्रदीप सोनी, कामता विश्वकर्मा, सुधीर मोटवानी, वंदना यादव, सुशांत सक्सेना एवं कमल सिंह को पार्षद नियुक्त किया गया है।
समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पाली नगर पालिका परिषद समेत नगर परिषद मानपुर, नौरोजाबाद एवं चंदिया में पार्षदों (एल्डर मैन) की नियुक्ति, नगरीय विकास विभाग ने जारी किए आदेश। जारी आदेश में नगर परिषद मानपुर के लिए हरीश विश्वकर्मा, रसिक खंडेलवाल, रामनिधि शुक्ला एवं अमर बैगा को पार्षद नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार नगर परिषद चंदिया में संजय यादव, श्रीमति राजकुमारी तिवारी, राकेश वर्मा,एवं गोविंद कोल को पार्षद नियुक्त किया गया है, वहीं नौरोजाबाद नगर परिषद में झाला नरेश पटेल, गणेश सिंह, शिव नारायण गौतम एवं श्रीमति तीर्थवती कोल को पार्षद नियुक्त किया गया है।
पार्षदों की नियुक्ति आदेश पर मानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह, बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा, राकेश शर्मा, दिलीप पांडेय ने नव नियुक्त पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ