
drms news (मानपुर-उमरिया)। रंगों का यह महाउत्सव उल्लास के साथ-साथ हमारे अंतर्मन के विकारों को प्रेम, करुणा भक्ति और प्रकाश के रंगों में परिवर्तित करने का पावन पर्व है। होली हमें स्मरण कराती है कि जैसे अग्नि में होलिका का दहन हुआ, वैसे ही हमारे भीतर का अहंकार, द्वेष और नकारात्मकता भी इस दिव्य ज्वाला में समर्पित हो जाए। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आशीष से जीवन सौहार्द और आनंद के रंग से भरा रहे।
यह विचार प्रगट करते हुए जैसा की मनोज श्रीवास्तव को नितिन मिश्रा- संयोजक-सोशल मीडिया भाजपा-मानपुर विधानसभा ने ने बताया कि महापर्व होली हमे एक बात इस्पस्ट रूप से इस्मरण कराती है वह ये की हरिहर भगवान का आश्रय हो तो हिरण्यकश्यप जैसा दुर्दांत भी हमारा कुछ नही बिगाड़ सकता। आश्रय और विश्वाश है तो श्रीहरि किसी भी रूप में आकर हमे सुरक्षा प्रदान करेंगे वा हमारी समस्याओं उलझनों को दूर करेंगे यह अटल सत्य है। यही होली का अटल अविस्मरणीय संदेश भी है।
भगवान नरसिंह, भगवान विष्णु के ऐसे अवतार हैं, जो भक्ति और भक्त की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए सभी सीमाओं से परे प्रकट होते हैं। उनका रूप न पूर्णतः मनुष्य था, न पूर्णतः पशु — यह दर्शाता है हरिहरशक्ति किसी भी नियमों से बंधी नहीं होती।प्रह्लाद की रक्षा के लिए उनका उग्र प्रकट होना इस सत्य को स्थापित करता है कि सच्ची भक्ति सदैव संरक्षित रहती है, चाहे परिस्थितियाँ कितनी ही कठिन क्यों न हों। श्रीनरसिंह का स्वरूप नियंत्रित क्रोध का प्रतीक है।
जहाँ करुणा और संहार दोनों साथ होकर अहंकार का अंत करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं।यह महाअवतार बताता है कि ईश्वर तर्क, समय या रूप से सीमित नहीं हैं जब श्रद्धा संकट में होती है, तब दैवी शक्ति हमारे आराध्य तुरंत उपस्थित होते है। नरसिंह शक्ति सभी परिस्थितियों में भक्ति और भक्त को सुरक्षित करती है। भयमुक्त वातावरण खुशियों से युक्त जीवन प्रदान करती है और धर्म अंततः हर बंधन से ऊपर विजयी होता ही है। नितिन मिश्रा- संयोजक-सोशल मीडिया भाजपा-मानपुर विधानसभा ने मंगलमय, आनंदमय और आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ