
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। भारत के सम्पूर्ण गौवंश सेवा सुरक्षा सम्मान संवर्धन एवं गौमाता राष्ट्रमाता बनाने एवं सम्पूर्ण भारत में गौ हत्या समाप्त करने बावत समस्त संतों एवं गौभक्तों के अथक प्रयास से पुरे भारत वर्ष में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत 17 मार्च 2026 मंगलवार को सायं 7 बजे से राम जानकी मंदिर में एक विशेष बैठक सभी गोभक्त सनातनियों की आयोजित हुई।
इस उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश प्रदेश भर में कार्य करने वाली गौसेवा समिति के पदाधिकारी उज्जैन से पधारे। नगर के सभी ऊर्जावान नागरिक पत्रकार धर्म रक्षा समिति से सदस्य, अन्य सनातन के लिए कार्य कर रही समिति के सदस्य भी बैठक में सम्मिलित रहे।
गौरक्षा हेतु देश भर में समिति के माध्यम से चल रहे आंदोलनों प्रयासों को पूज्य गोभक्त महाराजश्री ने अवगत कराया। सुनियोजित तरीके से सरकार तक अपनी शांतिपूर्ण मांगे रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश आगामी समय के लिए दिए।
इसी कड़ी में आगमी 27 अप्रैल को सम्पूर्ण भारत वर्ष में गौ सम्मान दिवस मनाने का निर्णय लिया गया.. तहसील स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से गोसेवा हेतु आवश्यक जरूरतों को अधिकारियो तक ज्ञापन माध्यम से आवश्यक शर्तें सक्षम अधिकारी तक प्रार्थना पत्र के माध्यम से पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ