DRMS NEWS

DRMS NEWS

घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और नकदी ले जाने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से की शिकायत


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पडवार में घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और नकदी ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक उमरिया को लिखित आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में मुन्नी बाई रजक पति राकेश रजक निवासी ग्राम पडवार, तहसील मानपुर ने बताया कि 6 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव के ही अशोक जायसवाल पिता अकाली जायसवाल, रवि जायसवाल पिता रामलाल जायसवाल और सहारा जायसवाल पिता मुन्ना जायसवाल अपने अन्य साथियों के साथ कई वाहनों में सवार होकर उनके घर पहुंचे।

पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा घर और दुकान में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान घर में मौजूद महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दुकान में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर चले गए।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पेट्रोल लेकर घर में आग लगाने की कोशिश की और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के समय आरोपी रवि जायसवाल की XUV गाड़ी क्रमांक MP 04 CJ 9264 सहित अन्य वाहनों से पहुंचे थे।

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ