DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम पंचायत रकशा के किसान प्रीतम जायसवाल के खेत में किसान पाठशाला आयोजित, जैविक खेती हेतु दिया गया प्रशिक्षण और बर्मी केंचुआ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)24 मार्च 2026 को युनाइटेड व्हे मुम्बई संस्था द्वारा संचालित निर्माण परियोजना मानपुर द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने हेतु दिया गया प्रशिक्षण। ग्राम पंचायत रकशा के किसान प्रीतम जायसवाल के खेत में किसान पाठशाला आयोजित कर किसानों और समूह के दीदीयों को बर्मी बैग में केंचुआ प्रादान कर जैविक खाद बनाने संबंधी प्रशिक्षण जीतू पटेल परियोजना प्रबंधक निर्माण परियोजना मानपुर द्वारा दिया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अंजना सिंह सरपंच ग्राम पंचायत रकशा की गौरवमई उपस्थिति रही। 

समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने  बताया कि प्रशिक्षण उपरांत किसानों को संस्था द्वारा केंचुआ नि:शुल्क प्रदान कराया गया सरपंच श्रीमती अंजना सिंह द्वारा सभी किसानों और समूह के दीदी यो को जैविक खेती और जैविक खाद बनाने हेतु प्रेरणा दिए ताकी गांव सम्रद्धि और विकसित हो जैविक खाद तैयार कर जैविक खेती कर स्वयं को आनाज का उपयोग कर बिमारियों से मुक्ति पाएं और स्वस्थ्य जीवन जीएं तथा ग्राम पंचायत कठार ग्राम पंचायत बडार ग्राम पंचायत रकशा के किसानों को प्रशिक्षण में मार्गदर्शन दिए तथा कल्याण यादव द्वारा जैविक जीवन अपने हेतु मार्गदर्शन दिए 

भूपेन्द्र पटैल द्वारा जैविक और प्राकृतिक खेती से सब्जी उत्पादन कर अपने उपयोग के जहर मुक्त सब्जी आनाज का सेवन हेतु जानकारी दिया और विकल्प में जैविक खाद तैयार कर उपयोग हेतु जानकारी दिए। श्रीमती संतोषी सिंह ग्राम संगठन रकशा की दीदी ने अपने विचार रखे और उमा भारती सिंह गणेश प्रधान तथा कार्यक्रम में सहभागिता किसानों और समूह के दीदीयों का रहा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ