DRMS NEWS

DRMS NEWS

नगर परिषद मानपुर में भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) नगर परिषद मानपुर में अधिकारियों के कथित तानाशाही रवैये और भ्रष्टाचार को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल द्विवेदी ने कलेक्टर उमरिया को शिकायत पत्र सौंपते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने नगर परिषद में चल रहे निर्माण कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायत में बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र में कई निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरे पड़े हैं, जबकि ठेकेदारों के साथ किए गए एग्रीमेंट की अवधि 3 से 6 माह तक ही निर्धारित रहती है। आरोप है कि एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी संबंधित ठेकेदारों को हटाकर पुनः टेंडर जारी नहीं किए गए, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और समयसीमा दोनों प्रभावित हो रही हैं।

राहुल द्विवेदी ने यह भी कहा कि परिषद की बैठकों में कई बार पार्षदों द्वारा इस मुद्दे को उठाया गया, लेकिन अधिकारियों ने परिषद के प्रस्तावों को नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि कुछ ठेकेदारों को कथित रूप से कमीशन लेकर मनमानी करने की खुली छूट दी जा रही है, जिससे घटिया निर्माण कार्य हो रहे हैं।

इसके अलावा, भूमिहीन हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत पट्टा वितरण में भी अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। पार्षदों द्वारा पात्र और अपात्र हितग्राहियों की सूची मांगे जाने के बावजूद अधिकारियों ने जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिषद में निर्माण कार्यों की समयावधि बढ़ाने के संबंध में कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है, फिर भी कार्य जारी हैं। इसे नियमों का उल्लंघन बताया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कलेक्टर से मांग की है कि सभी निर्माण कार्यों और संबंधित फाइलों की बारीकी से जांच कराई जाए तथा फर्जी दस्तावेज मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, समाप्त एग्रीमेंट वाले ठेकेदारों को तत्काल हटाकर नई निविदा प्रक्रिया शुरू करने और पट्टा वितरण की पूरी जानकारी पार्षदों को उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ