
drms news (मानपुर-उमरिया)। गुजरात प्रांत से भारत भ्रमण पर निकली 150 वीं स्वर्ण जयंती सरदार एकता रथ यात्रा का मानपुर बस स्टैंड पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रथ यात्रा के आगमन पर पूरा क्षेत्र देशभक्ति और एकता के रंग में रंगा नजर आया। स्थानीय समाज सेवियों एवं कुर्म क्षत्रिय समाज के पदाधिकारियों व नागरिकों ने जोरदार स्वागत कर आयोजन को यादगार बना दिया।रथ यात्रा के बस स्टैंड पहुंचते ही पुष्प वर्षा, जयकारों और पारंपरिक स्वागत से माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बन गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
आयोजकों ने बताया कि यह रथ यात्रा गुजरात से प्रारंभ होकर देशभर में भ्रमण कर रही है, जिसका उद्देश्य समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और युवाओं को प्रेरित करना है। इस यात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय कुर्मी पाटीदार महासभा, गुजरात के अध्यक्ष सतीश भाई डी. पटेल कर रहे हैं, जो यात्रा के साथ उपस्थित रहे।
मानपुर बस स्टैंड पर स्वागत के दौरान प्रमुख रूप से समाजसेवी शारदा प्रसाद गौतम, हरीश विश्वकर्मा, कुर्म क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, मनोज सिंह,ओपी पटेल (युवा जिला अध्यक्ष), शिवाधार पटेल (क्षेत्रीय अध्यक्ष), दरबारी लाल पटेल, कुंजबिहारी पटेल, ज्ञानप्रकाश पटेल, ओबीसी जिला अध्यक्ष बालकदाश पटेल, कुशलेंद्र तिवारी विकाश गुप्ता विजय गौतम रोशनी सिंह राममोल केवट ऋतिक प्यासी दिव्यप्रकाश पटेल, ब्रज बिहारी पटेल, मुकेश पटेल, नागेंद्र पटेल, गया प्रसाद पटेल, भोला पटेल, राम प्रकाश पटेल वीरेंद्र पटेल, अनिल पटेल, शिव शरण पटेल, शिबू कुशवाहा जितेंद्र पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुर्म क्षत्रिय समाज की महिलाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक स्वागत कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ