DRMS NEWS

DRMS NEWS

कन्या शिक्षा परिसर मानपुर में ‘महिला महाशक्ति’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कन्या शिक्षा परिसर स्कूल मानपुर में ‘महिला महाशक्ति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा बताया गया कि किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें। इसके साथ ही बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में भी छात्राओं को जागरूक किया गया और उन्हें बाल विवाह रोकने के लिए सजग रहने की सलाह दी गई।

इस अवसर पर परियोजना अधिकारी राज नारायण सिंह, पर्यवेक्षक अभिलाषा सोंधिया, रामकला डोंगरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हॉस्टल अधीक्षिका नीलम श्रीवास्तव, साक्षी शुक्ला सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं से अपील की गई कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों को जानकारी दें।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ