DRMS NEWS

DRMS NEWS

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम आयोजित समाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओं कि अहम भूमिका - एसडीएम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी के मुख्य आतिथ्य मे किया गया । 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम मानपुर ने कहा कि महिलाएं ममता का प्रतीक के साथ ही शक्ति का भी रूप धारण करती हैं। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष,उनके अधिकारों और समाज मे उनके योगदन को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण दिन है। समाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओं ने आदिकाल से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने जीत का परचम लहराया है।महिलाएं घर के काम से लेकर प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर प्रदेश की सेवा कर रही है । 

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सावित्री चौधरी,सरपंच अरुणा कोल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजी लाल चौधरी, सचिव शुभदेश श्रीवास्तव, जया सेवा समिति के अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजश्री मिश्रा, परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी, डॉ सोनी, रुक्मिणी सोनी, आभा तिवारी, रामरानी गुप्ता, मिथला आदि महिलाओं ने सहभागिता दी ।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ