DRMS NEWS

DRMS NEWS

पुलिस ने किया खुलासा बच्ची के किडनैप होने का वायरल वीडियो निकला झूठा मानपुर और किया अपील निश्चिंत रहे लोग आपकी सुरक्षा के लिए पुलिस है तत्पर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)सोमवार को दोपहर में मानपुर नगर के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला गई जब सोशल मीडिया में एक छोटी बच्ची को अगवा कर ले जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। 

वायरल वीडियो में यह बताया जा रहा था, की बच्ची राघव ढाबा मानपुर के पास अचेत  अवस्था में मिली है, जो की बल्हौंड गांव की है और अपना नाम गौरी तथा पिता का नाम रामदीन चौधरी बता रही है। इसके साथ ही मानपुर थाने में है किसी को इसके बारे में विस्तृत जानकारी हो तो इसके परिवार को अवगत करवाकर बच्ची को उसके परिजन से मिलवाए सतर्क रहें और अपने बच्चों को अनजान लोगों से दूर रखें, क्योंकि इस समय यहां पर बच्चा चोर गैग सक्रिय है। 

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जैसे ही इस वीडियो की जानकारी पुलिस को लगी, थाने की पुलिस ने तत्काल संवेदनशील मामले के वीडियो को लेकर सच की जानने की जांच प्रारंभ किया और कुछ ही देर में आखिरकार सच सामने आ गया। मानपुर पुलिस के थाना प्रभारी मुकेश मार्सकोले ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बच्ची कुछ दिन पहले अपने नाना के यहां चली गई थी, जहां वह हमेशा की तरह अपने गांव से नियमित रूप से पिकअप वाहन सवारी लेकर मानपुर आई थी और अपने बड़े पापा शिव प्रसाद चौधरी के पास सुरक्षित है।  

आपको बता दें कि इस बात की पुष्टि बच्ची के नाना के द्वारा की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि संदर्भ का जो वीडियो जारी किया गया है, वह बिल्कुल झूठ है और इस अफवाह पर ध्यान ना दें। मानपुर पुलिस थाना क्षेत्र में पूरी मुस्तादी के साथ ड्यूटी कर रही है और लोगों की जान माल की हिफाजत के लिए दिन-रात सेवा में तत्पर है। आमजन निश्चित रूप से सतर्कता तो बरतें ही मगर निश्चिंत रहें पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात है। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ