DRMS NEWS

DRMS NEWS

यूनाइटेड वे मुंबई ने किसानों को बीज उपलब्ध कराकर दिया प्रशिक्षण

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय के ग्राम पंचायत बड़ार में यूनाइटेड वे मुंबई द्वारा संचालित निर्माण परियोजना के अंतर्गत उड़द-मूंग बीज सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादकता में वृद्धि करना है। कार्यक्रम के दौरान किसानों को उन्नत किस्म के उड़द एवं मूंग के बीज सहयोग स्वरूप प्रदान किए गए तथा खेती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत रक्सा से सरपंच श्रीमती अंजना सिंह, ग्राम पंचायत कठार से सरपंच श्रीमती रीता पटेल तथा ग्राम पंचायत बड़ार से सरपंच धीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे साथ ही कृषि विभाग से कृषि विस्तार अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया एवं रजनी सिंह ने किसानों को उन्नत खेती और बीज के सही उपयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया कार्यक्रम में निर्माण परियोजना की ओर से सोमित नामदेव, भूपेंद्र पटेल, कल्याण यादव एवं लक्ष्मण सिंह सहित कार्यक्षेत्र के सभी ग्रामों के महिला-पुरुष किसान उपस्थित रहे। इस दौरान किसानों को प्रशिक्षण भी किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराकर उनकी कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ाना और आजीविका को सशक्त बनाना है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ