
drms news (मानपुर-उमरिया)। नगर परिषद मानपुर में कांग्रेस संगठन को नई धार और मजबूती देने के उद्देश्य से एडवोकेट विकास गुप्ता को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह महत्वपूर्ण नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के अनुमोदन पर की गई है, जो साफ संकेत देती है कि अब संगठन को जमीनी स्तर पर और आक्रामक तरीके से खड़ा किया जाएगा।
विकास गुप्ता की नियुक्ति से मानपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।लंबे समय से संगठन को एक मजबूत और सक्रिय नेतृत्व की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसे अब पूरा होता हुआ देखा जा रहा है।
कांग्रेस जनों का कहना है कि एडवोकेट विकास गुप्ता न सिर्फ एक जुझारू नेता हैं, बल्कि उनकी कानूनी समझ और बेबाक शैली संगठन को नई ताकत देगी। उनके नेतृत्व में अब मानपुर में कांग्रेस केवल मौजूद नहीं रहेगी, बल्कि मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगी।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष उमाशंकर पटेल, युवा नेता विजय गौतम, पूर्व प्रत्याशी तिलक राज सिंह, जनपद सदस्य रोशनी सिंह, ज्ञान प्रकाश, कमलेश गुप्ता, रवि सेन, भोला पटेल, कुश परिहार, चंद्रेश गुप्ता, ऋतिक प्यासी, पंकज गौतम, श्रीकांत गुप्ता, संदीप गुप्ता, संदीप तिवारी, विकास गौतम, शेख आशिक, रोशन खान सहित अन्य कांग्रेस जनों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ