DRMS NEWS

DRMS NEWS

अमरकंटक में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक, जुटे पत्रकार—कृष्ण कुमार उपाध्याय को मिली उमरिया जिले की बड़ी जिम्मेदारी

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) देश के सबसे पुराने पत्रकार संगठनों में शुमार भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की 144 वें वर्षगांठ के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक का आयोजन मध्य प्रदेश के पवित्र तीर्थस्थल अमरकंटक में किया गया। इस आयोजन में देशभर के विभिन्न राज्यों से संगठन के प्रदेश अध्यक्षों सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने सहभागिता की, जिससे कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्राप्त हुई।

बैठक की अगुवाई मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र गौतम ने की, जबकि संभाग प्रभारी राहुल राणा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। इस दौरान मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने संगठन की मजबूती, पत्रकारों के अधिकारों और वर्तमान चुनौतियों पर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव ने अपने उद्बोधन में पत्रकारिता की बदलती चुनौतियों, निष्पक्षता की आवश्यकता और संगठन की एकजुटता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में पत्रकारों को संगठित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।

बैठक में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कृष्ण कुमार उपाध्याय को उमरिया जिले का दायित्व दिया गया। इस नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता, समर्पण और पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम माना जा रहा है।

कृष्ण कुमार उपाध्याय ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पत्रकारों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ