DRMS NEWS

DRMS NEWS

वितरण केन्द्र शहडोल ग्रामीण के बकायादार उपभोक्ताओं पर की जा रही सख्त कार्यवाही


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)बिजली विभाग शहडोल ग्रामीण के अंतर्गत बकायादार बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही हैं। जब उपभोक्ताओ के बिल बकाया होने के कारण 9 नंबर ट्रांसफार्मर बंद किये गये है, वहीं बड़े बकायादारों के घरों पर  विभाग द्वारा कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया गया है।

बकायादार उपभोक्ताओं पर सख्त कार्यवाही करते हुए बिजली विभाग द्वारा लाईन विच्छेदन की कार्यवाही की जा रही एवं उनके घरों को भी चेक किये जा रहे हैं। यदि कोई उपभोक्ता बिना बिजली बिल जमा किये, लाईन चालू कर देता है तो, विद्युत अधिनियम की धारा 135 एवं धारा 138 के तहत पंचनामा की दर्ज किया जा रहा है। 

यह जानकारी देते हुए लाइनमेन अभय सोंधिया ने बताया कि बिजली विभाग द्वारा बकायादार उपभोक्ता को शासन द्वारा चलाये जा रहे समाधान योजना के बारे में जानकारी देते हुए, उन्हें नोटिस के माध्यम से सूचित किया गया हैं, किन्तु उसके पश्चात भी उपभोक्ता को बिजली बिल जमा नही किया जा रहा है, जिसके कारण कनिष्ठ अभियंता राजकुमार प्रजापति द्वारा बकायादार उपभोक्ताओं पर कड़ी कार्यवाही की जा रही गया है।

इस प्रकार विवरण केन्द्र शहडोल ग्रामीण एक सप्ताह के अंदर बंद किये गये ट्रांसफार्मर 1. ग्राम सेमरिहा- 15 उपभोक्ता बकाया राशि 5696) /-, 2. ग्राम धौरई- 35 उपभोक्ता बकाया राशि 145162/-, 3. बकेली डोंगरी टोला- 42 उपभोक्ता बकाया 190643/-, 4. ग्राम कटहरी- 25 उपभोक्ता बकाया राशि 130026/- , 5. ग्राम छतबई - 33 उपभोक्ता बकाया राशि - 92841/-, 6. ग्राम चांपा- 110 No - 2,30,554/-, 7. मौहार टोला कुँवरसेजा-  15 नम्बर - 48334/- व  8. आमगार 38 नम्बर - 185443/- कुल लाईन विच्छेदन 283 N.- 356567/- तथा 25 No.- उपभोक्ताओं के कुर्की नोटिस चस्पा किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ