DRMS NEWS

DRMS NEWS

चंदन-वंदन, पुष्पवर्षा और फूलमाला पहनाकर विद्यार्थियो को कराया गया शाला प्रवेश -- उत्साह, हर्षाेल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिला मुख्यालय शहडोल के शासकीय रघुराज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल में स्कूल चले हम  अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, सदस्य योजना योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षाेल्लास, उत्साह एवं उमंग के साथ प्रवेशोत्सव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य है इनके योगदान से ही हमारे समाज और देश का उत्थान संभव है। प्रत्येक बच्चे को शिक्षित करना शासन की मंशा है, यह तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर बच्चे को शिक्षा के लिए प्रेरित करेंगे, शिक्षा से अनुशासन, सोच और सकारात्मक दिशा में बढने की क्षमता बढती है। 

उन्होने कहा कि बच्चो के अभिभावक विद्यालय के शिक्षको से बड़ी उम्मीदे रखते है कि मेरे बच्चे पढ़कर लिखकर नाम रोशन करेंगे इन उम्मीदो को पूरा करना शिक्षको का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ विद्यार्थियो को शिक्षा दें जिससे आगे चलकर वे देश और समाज के विकास और उन्नति में अपने योगदान दे सकें। बच्चों को शिक्षा ग्रहण के लिए हमेशा प्रेरित करे जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि अभिभावक शासन द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ लेते हुए अपने बच्चो को बेहतर से बेहतर शिक्षा दिलाएं और उनका भविष्य मजबूत करें। छोटे छोटे बच्चो को ऑगनवाड़ी केंद्रो के माध्यम से भी बच्चो को प्राथमिक विद्यालयों के प्रवेश भी दिलाया जाता है। 

सदस्य, जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार विद्यार्थियो को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने के लिए कार्य कर रही है। बच्चों को शिक्षित करना हम सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियो को निःशुल्क साइकिले, पाठ्य सामग्री, छात्रवृत्ति, गणवेश जैसी अन्य सुविधा निःशुल्क प्रदाय की जा रही है। 

विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को स्कूटी तथा 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध करा रही है।  उन्होंने कहा कि इन सुविधाओ का लाभ लेते हुए अभिभावक अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजे तथा बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें। 

कार्यक्रम को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका घनश्याम जायसवाल ने भी सम्बोंधित किया। कार्यक्रम में उपस्थिति जनप्रतिनिधियो एवं अधिकारियो ने नवप्रवेषित विद्यार्थियों को तिलक, पुष्पवर्षा एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत, कक्षा 9वीं प्रवेषित बच्चियो को साइकिल वितरित, उच्चतम अंको से परीक्षा उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियो को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ