
drms news (मानपुर-उमरिया)। नगर के वार्ड क्रमांक 09 में 10 अप्रैल से 16 अप्रैल 2026 तक भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बनेगा, जिसमें प्रतिदिन कथा एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जैसा की मनोज श्रीवास्तव को आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कथा का वाचन परम पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. प्रभुदयाल गौतम (प्रभु जी) द्वारा किया जाएगा, जो अपने ओजस्वी एवं भावपूर्ण प्रवचनों के लिए प्रसिद्ध हैं। कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धालु रमेश यादव एवं समस्त यादव परिवार द्वारा अपने निवास स्थान (शिव राजेश मेहता के पीछे, वार्ड नं. 09 मानपुर) में किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत शुक्रवार 10 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा एवं देव आवाहन के साथ हुआ। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 12 बजे तक कथा का आयोजन होगा। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों जैसे शुकदेव जन्म, परीक्षित कथा, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोवर्धन पूजा, रासलीला एवं श्रीकृष्ण विवाह उत्सव का वर्णन किया जाएगा। अंतिम दिन हवन, पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा का विशेष सत्र भी रखा गया है, वहीं दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की गई है। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ