DRMS NEWS

DRMS NEWS

ग्राम झलवार के जंगल में महुआ बीनने गई कुसुम बाई गोंड के ऊपर बाघ ने किया हमला, मौके पर महिला दर्दनाक मौत

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिले के विश्व-प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा कोर परिक्षेत्र अंतर्गत इंदवार थाना क्षेत्र के ग्राम झलवार के समीप जंगल में महुआ बीनने गई कुसुम बाई गोंड नामक महिला पर हमला कर बाघ ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि महिला महुआ फूल इकट्ठा करने के लिए जंगल से लगे खेतों की ओर गई हुई थी। इसी दौरान बाघ ने अचानक हमला कर दिया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद दोपहर में महिला का शव जंगल में मिला। शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तभी किसी ने इस घटना की सूचना तत्काल वन विभाग और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने घटना स्थल पर स्थिति का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हृदय विदारक घटना की जानकारी लागते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटना-स्थल पर एकत्रित हो गए और पार्क प्रबंधन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। बेहद आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाघों की लगातार मौजूदगी के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में ग्रामीणों की जान जोखिम में है। मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है, प्रशासन लोगों को समझाने और स्थिति नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ