DRMS NEWS

DRMS NEWS

मजदूरी के 2.98 लाख रुपये भुगतान के लिए दर-दर भटक रहा मजदूर, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम करौदिया निवासी एक मजदूर द्वारा अपनी मेहनताना राशि के भुगतान के लिए कई महीनों से प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाने का मामला सामने आया है। बावजूद इसके अब तक उसे भुगतान नहीं मिल सका है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

मनोज श्रीवास्तव से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम करौदिया निवासी गणेश प्रजापति (पिता सोनइया प्रजापति) ने कलेक्टर उमरिया को आवेदन सौंपकर बताया कि ग्राम पंचायत बकेली में सरपंच बीमा सिंह गहरवार द्वारा कराए गए विभिन्न निर्माण कार्यों—विशेषकर पुलिया निर्माण—में उसने सेंट्रिंग सामग्री, मिक्सर मशीन एवं मजदूरी का कार्य किया था। इन कार्यों के एवज में कुल 2,98,000 रुपये की राशि बनती है, जिसका आज तक भुगतान नहीं किया गया।

गणेश प्रजापति का कहना है कि उसने इस संबंध में पहले भी कई बार शिकायत दर्ज कराई है। दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को जनपद पंचायत मानपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन दिया गया, इसके बाद 17 नवंबर 2025 एवं 8 दिसंबर 2025 को जिला पंचायत उमरिया में भी शिकायत प्रस्तुत की गई। साथ ही 23 दिसंबर 2025 को कलेक्टर कार्यालय में भी आवेदन दिया गया, लेकिन आज दिनांक तक किसी भी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

विभिन्न निर्माण कार्यों में किया गया था, काम

पीड़ित मजदूर द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार, उसने पुलिया निर्माण, बाउंड्री वॉल, नाली निर्माण सहित कई कार्यों में अपनी मशीनें एवं श्रम उपलब्ध कराया, जिसमें सेंट्रिंग सामग्री, मिक्सर मशीन किराया और मजदूरी शामिल है। विभिन्न कार्यों को मिलाकर कुल बकाया राशि 2.98 लाख रुपये बताई गई है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा मजदूर कैसे होगा भरण पोषण 

पीड़ित गणेश प्रजापति का कहना है कि वह एक मजदूर है और मजदूरी कर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। इतनी बड़ी राशि का भुगतान नहीं होने से उसकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। उसके पास आय का कोई अन्य साधन नहीं है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है।

अब तो प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे रहे सवाल

लगातार आवेदन देने के बावजूद भी कार्रवाई न होने से प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है, जिससे उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है।

कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित ने कलेक्टर उमरिया से निवेदन किया है कि ग्राम पंचायत बकेली के सरपंच से उसकी मजदूरी राशि 2,98,000 रुपये दिलवाने की कृपा की जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाए। इस मामले में अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक संज्ञान लेकर पीड़ित मजदूर को उसका हक दिलाता है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ