DRMS NEWS

DRMS NEWS

कॉन्वेंट स्कूल के पास तालाब में हुआ श्रमदान नगर पालिका एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)जिला कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के मार्गदर्शन में नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान (19 मार्च से 30 जून 2026) के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 8 स्थित कॉन्वेंट स्कूल के पास बने तालाब में श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद के पार्षद श्री प्रभात पांडे, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्रों एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई।

श्रमदान के दौरान तालाब की साफ-सफाई, जलीय क्षेत्र में उगी अनावश्यक वनस्पतियों की कटाई-छंटाई तथा तालाब किनारे फैली गंदगी, पॉलिथीन एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। एकत्रित कचरे का समुचित निष्पादन भी सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उपयंत्री सुखेंद्र सिंह तोमर, उपयंत्री पुनीत त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक मोतीलाल सिंह, सिटी मिशन मैनेजर सत्यकाम मिश्रा, स्वास्थ्य निरीक्षक अनिल महोबिया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल के अधिकारी-कर्मचारी, स्वच्छता मित्र, वार्डवासी एवं ओम साई विजन के सदस्य उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ