
drms news (मानपुर-उमरिया)। मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम भमरहा में मृतक गुड्डा पिता बबलू चौधरी उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी भमरहा में युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।तीन दिनों से लापता युवक का शव गांव के ही एक कुएं में मिलने से सनसनी और दहशत का माहौल बन गया है।जानकारी के अनुसार, युवक 15 तारीख को गांव में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, जिसके बाद से ही वह अचानक लापता हो गया।
मानपुर विधानसभा क्षेत्र से मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पता-तलाश के बाद अगले ही दिन परिजनों ने मानपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।लेकिन शनिवार को अब कुएं से शव मिलने के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है। परिजनों का आरोप है कि शव पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनका कहना है कि युवक की हत्या कर शव को अज्ञात आरोपियों ने कुएं में फेंका है। घटना की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
इस दर्दनाक मंजर ने हर किसी को भावुक कर दिया,जब मृतक के पांच वर्षीय मासूम पुत्र दिव्यांश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी,वहीं 10 वर्षीय बेटी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल रहा।यह दृश्य देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।* फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है,और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तफ्तीश की जा रही है,जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में भय, आक्रोश और शोक का माहौल व्याप्त है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ