DRMS NEWS

DRMS NEWS

वन परिक्षेत्र मानपुर अंतर्गत स्व. हरिकेश गुर्जर को आंसुओं और मौन के बीच कैंडल मार्च निकालकर दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया) मानपुर वन परिक्षेत्र आज गहरे शोक में डूबा नजर आया, जब सामान्य वन मंडल मुरैना के गेम रेंज अंबाह में पदस्थ स्वर्गीय बीट अधिकारी हरिकेश गुर्जर की स्मृति में वन परिक्षेत्र कार्यालय मानपुर से बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला गया। यह श्रद्धांजलि 8 अप्रैल 2026 को मुरैना जिले में घटी दुखद घटना को याद करते हुए अर्पित की गई।

कैंडल मार्च में शामिल मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि हाथों में जलती मोमबत्तियां और दिलों में भारी दर्द लिए वनकर्मी खामोशी से कदम बढ़ाते रहे—हर चेहरा अपने साथी को खोने का दुख बयां कर रहा था। कैंडल मार्च के दौरान पूरा माहौल बेहद भावुक हो गया। कहीं सन्नाटा था, तो कहीं आंखों में छलकते आंसू—मानो हर कोई अपने प्रिय सहयोगी को याद कर रहा हो।

बस स्टैंड पहुंचकर सभी ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दुखद घड़ी में जिले के डिप्टी डायरेक्टर योहन कटारा,वन परीक्षेत्राधिकारी मानपुर मुकेश अहिरवार, रवि महोबिया, विक्रम सिकरवार, जनार्दन गौतम, रोशनलाल तिवारी, राजीव रंजन वर्मा, कपिल विश्वकर्मा, सहायक कर्मी जितेंद्र द्विवेदी, रूप नारायण यादव सहित बड़ी संख्या में वनकर्मी उपस्थित रहे। हर किसी की जुबां पर एक ही बात थी—“आपकी कमी हमेशा खलेगी।” स्वर्गीय हरिकेश गुर्जर का समर्पण, साहस और कर्तव्यनिष्ठा हमेशा सभी के दिलों में जीवित रहेगा।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ