DRMS NEWS

DRMS NEWS

किसके संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध रेत कारोबार .. ? चरणगंगा नदी का भविष्य खतरे में, तिवारी जी और विजय का बांधवगढ़ में बज रहा है रेत का डंका

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)उमरिया जिले के मानपुर रेंज एवं बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों अवैध रेत उत्खनन का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि फॉरेस्ट क्षेत्र के भीतर खुलेआम रेत का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंख मूंदे बैठा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो चरणगंगा नदी का अस्तित्व संकट में पड़ सकता है।

यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बिखरिया क्षेत्र से होकर गुजरने वाली चरणगंगा नदी से लगातार रेत निकासी की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा क्षेत्र वन भूमि और संरक्षित क्षेत्र के दायरे में आता है, जहां किसी भी प्रकार का खनन पूरी तरह प्रतिबंधित माना जाता है। इसके बावजूद रेत माफिया बेखौफ होकर मशीनों और वाहनों की मदद से नदी का सीना छलनी कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे फॉरेस्ट के बीचों-बीच रास्ते बनाकर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों से रेत का परिवहन कर रहे हैं। नदी किनारे बड़े-बड़े गड्ढे और मिट्टी के ढेर इस बात की गवाही दे रहे हैं कि लंबे समय से यहां अवैध उत्खनन जारी है। इससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ रहा है और जलस्तर पर भी विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मानपुर वन परिक्षेत्र में वर्षों से पदस्थ कुछ कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण यह कारोबार फल-फूल रहा है। वहीं बांधवगढ़ जैसे विश्व प्रसिद्ध टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद जंगल के भीतर अवैध रेत उत्खनन होना कई सवाल खड़े करता है।

पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि इसी तरह नदी से रेत निकाली जाती रही तो आने वाले समय में चरणगंगा नदी सूखने की कगार पर पहुंच सकती है। इससे वन्य जीवों, स्थानीय किसानों और आसपास के गांवों के जल स्रोतों पर भी गंभीर संकट उत्पन्न होगा।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, वन विभाग और खनिज विभाग से मांग की है कि संयुक्त टीम बनाकर तत्काल जांच कराई जाए तथा अवैध रेत उत्खनन में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिन अधिकारियों की लापरवाही या मिलीभगत सामने आए, उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर कब संज्ञान लेता है या फिर रेत माफिया इसी तरह प्राकृतिक संसाधनों को लूटते रहेंगे।

बांधवगढ़ में तिवारी / विजय का बज रहा है अवैध रेत का डंका

चरण गंगा नदी से तिवारी एवं विजय निकाल रहे हैं, अवैध रेत नदी का अस्तित्व खतरे में इतना ही नहीं रेत माफिया द्वारा नहीं की दिशा तक मोड़ दी गई है, जहां रेत निकासी की जाती जो नदी सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। लोगों द्वारा प्राप्त जानकारी इसके अनुसार बताया जा रहा है क्या इसमें वन विभाग की मिली भगत से विवेक का पूरा कारोबार हो रहा है बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ में फॉरेस्ट विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी होने के बावजूद भी दिन में रात एवं दिन के निकासी की जा रही जिस पर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है

पुष्पा के तर्ज में निकली जा रही है चरणगंगा नदी से रेत

बांधवगढ़ एवं मानपुर रेंज से रेत की निकासी पुष्पा की तर्ज से निकली जा रही है बताया जा रहा है कि वफ़र के अंदर से रेत की निकासी की जा रही उसके बावजूद भी फॉरेस्ट विभाग एवं पुलिस प्रशासन एवं खनिज विभाग को मालूम होने केबावजूद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है मानो ऐसा लगता है कि पूरा सिस्टम ही इसके गिरफ्त में आ चुका है जिससे प्रशासन की खामोशी यह साबित कर रही है कि यह पूरा कारोबार किसी के संरक्षण में होता नजर आ रहा है

फॉरेस्ट को मालूम है कि तिवारी एवं विजय निकाल रहे है अवैध रेत तो, क्या है खामोशी का कारण ...?

फॉरेस्ट विभाग को मालूम है कि तिवारी एवं विजय के द्वारा बांधवगढ़ वन परिक्षेत्र एवं  मानपुर परिक्षेत्र के बीचो-बीच रेट का अवैध कारोबार किया जा रहा है जो की चरण गंगा नदी के अस्तित्व पूरे खतरे में रहता है उसके बावजूद भी फर्श विभाग की कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है आखिर क्या वजह है कि फॉरेस्ट विभाग इनके ऊपर कारवाई करने से कटरा रहा है किसका संरक्षण है जो वह संरक्षण इनको इतना प्रभावित कर रहा है कि उनके सामने और सब कुछ मालूम होने के बावजूद भी खुले अमृत का अवैध कारोबार ट्रैक्टर चलता है फिर भी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ