
drms news (मानपुर-उमरिया)। शहडोल संभाग के उमरिया जिला में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदरचुई क्षेत्र में एक बेहद अप्रत्याशित चकित कर देने वाली अनोखी घटना सामने आई है, जंगल में महुआ बीन रहे एक ग्रामीण के पास अचानक बाघ पहुंच गया, ग्रामीण पेड़ के नीचे महुआ बीनकर थैले में भरकर रखा हुआ था, तभी बाघ वहां आकर पहले कुछ देर पेड़ के नीचे बैठा रहा। इसके बाद उसने महुआ से भरा थैला मुंह में दबाया और जंगल की ओर चला गया, घटना के दौरान ग्रामीण कुछ दूरी पर खड़ा होकर बाघ को देखता रहा, पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोमवार को बेहद चर्चा का विषय बना रहा। इस घटना से लोगों में खौफ और कौतूहल भी देखने को मिला।
यह जानकारी देते हुए मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदरचुई क्षेत्र में यह क्षेत्र बफर एरिया में आता है, जहां पर हमेशा पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है, वीडियो सामने आने के बाद वन अमले ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। पनपथा बफर क्षेत्र के परिक्षेत्रा अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलने के बाद जंगल में सर्चिंग बढ़ा दी गई है। साथ ही महुआ बीनने के लिए जंगल जाने वाले ग्रामीणों को सतर्क रहने और समूह में जाने की सलाह दी जा रही है, जिससे कोई अप्रिय घटना घटित न हो। लोग सतर्क सजग रहें, सुरक्षित रहें।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ