DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास और श्रद्धा से मनाया श्रीअंजनी पुत्र श्रीराम भक्त हनुमान का प्राकट्योत्सव, जगह जगह विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)नगर परिषद मानपुर में भक्तों उमड़ा सैलाब, जयकारे के साथ श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमान जी महाराज का प्राकट्योत्सव पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। नगर के सभी हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे वातावरण में भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला और जगह जगह भंडारे का हुआ आयोजन।

गौतमान मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर, सोनी मोहल्ला स्थित हजारी धाम सरकार, पुरानी बाजार स्थित हनुमान मंदिर तथा थाना परिसर मंदिर में प्राकट्योत्सव के अवसर पर विशेष पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा हनुमान प्रतिमाओं का अभिषेक कर सुंदरकांड पाठ किया गया, वहीं विभिन्न स्थानों पर विशाल भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने अपनी सनातन परंपराओं के प्रति गहरी आस्था और समर्पण का परिचय देते हुए पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी थाना मानपुर परिसर स्थित शिव मंदिर को भव्य रूप से सजवाया। श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हनुमान जी का विधि-विधान से अभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। इसके उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां सभी ने प्रसाद ग्रहण कर आत्मिक शांति का अनुभव किया।इस अवसर पर खंड के सभी प्रशासनिक अधिकारी भी थाना परिसर पहुंचे, जिन्होंने श्रद्धा भाव से हनुमान जी महाराज के दर्शन किए और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

श्री श्रीवास्तव जानकारी देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर गौतमान मोहल्ला हनुमान मंदिर समिति के तत्वावधान में शाम 6 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, आतिशबाजी और जय श्रीराम, जय हनुमान के गूंजते जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और श्रद्धा-भक्ति के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ