
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। एसबीआई लाइफ जीवन बीमा सुरक्षा शाखा उमरिया द्वारा हितग्राही क़ो जीवन बीमा का लाभ समय पर दिलवाने का कार्य किया गया.. उमरिया पुलिस सेवा में कार्यरत ओम प्रकाश भवेदी का कुछ माह पूर्व सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाने के कारण परिवार पर आर्थिक संकट का भार आ गया किंतु श्री भवेदी द्वारा अपने परिवार की सुरक्षा हेतु एसबीआई लाइफ उमरिया शाखा से एक सुरक्षा बीमा कराया गया था, जिसका लाभ समय पर शाखा प्रबंधक बिजेश सिंह द्वारा महिला अभिकर्ता सविता केशव विश्वकर्मा मानपुर वाले के मार्गदर्शन में ₹26 लाख 54 हजार की बीमा राशि स्व. ओम प्रकाश भवेदी की धर्मपत्नी श्रीमती निर्मला भवेदी को दिलवाने का कार्य किया गया है
एसबीआई लाइफ उमरिया शाखा परिवार ने मृतक हितग्राही के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि हम सभी भवेदी के परिवार जनों के प्रति इस संकट के घड़ी में एसबीआई लाइफ आपका सदैव साथ निभाने के लिए भी वचनबद्ध है ।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ