
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। भगवान परशुराम जयंती समारोह आयोजन समिति मानपुर के तत्वाधान में 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया की पावन तिथि में श्रीहरि अवतार ब्रह्मकुल शिरोमणि भगवान परशुराम जी महाराज का जयंती समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। कार्यक्रम का शुभारंभ दिन 10:30 बजे से पुरानी बाजार स्थित काली मंदिर में रामायण पाठ से होगा। इसके पश्चात 11:30 पर पूजन अर्चन और महाआरती की जाएगी तदोपरान्त भोजन की व्यवस्था काली मंदिर प्रांगण में ही की गई है।
प्रतिभाओं का होगा सम्मान
कार्यक्रम में कक्षा 10 वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में मध्य प्रदेश की प्रावीण्य सूची में नाम दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
नगर में निकाली जाएगी भव्य शोभा यात्रा
भगवान् परशुराम जयंती समारोह आयोजन समिति मानपुर ने आग्रह किया है कि शाम 5 बजे से शोभा यात्रा स्थानीय हनुमान मंदिर-गौतमान से नगर भ्रमण को निकाली जाएगी और शोभा यात्रा वापसी के उपरांत प्रसाद वितरण कर इस कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, जिसमें सभी विप्रजनों की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।
0 टिप्पणियाँ