
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जिले के मानपुर जनपद पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नागरिकों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा अन्य मामलों में कार्रवाई तो की जा रही है, लेकिन गांव-गांव में खुलेआम हो रही अवैध शराब बिक्री और पाइकारी पर अब तक ठोस कदम नजर नहीं आ रहे हैं।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि जो क्षेत्र से खबरें मिल रही है उसके मुताबिक बताया जा रहा है कि हाल ही में क्षेत्र में पेट्रोल-डीजल संबंधी मामलों पर एसडीएम स्तर से कार्रवाई की गई, जिसकी चर्चा भी रही। लेकिन दूसरी ओर मानपुर जनपद पंचायत अंतर्गत कई ग्राम पंचायतों में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री जारी है, जिस पर जिम्मेदार विभागों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हिरौली, बिजौरी, करौंदी टोला, दौड़का, भमराहा सहित कई ग्राम पंचायतों और मुख्य मार्ग से लगी दुकानों में खुलेआम अवैध शराब बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर देर शाम तक शराब की बिक्री होती है, लेकिन न तो छापेमारी होती है और न ही कोई सख्त कार्रवाई दिखाई देती है।
क्यों नहीं हो रही अवैध शराब पर कार्यवाही
लोगों का कहना है कि एक ओर शासन नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर गांवों में आसानी से उपलब्ध हो रही अवैध शराब युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है। इससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और परिवारों में भी तनाव की स्थिति बन रही है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते अवैध शराब कारोबार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। उनका कहना है कि गांवों में छोटे स्तर से शुरू हुआ यह कारोबार अब खुलेआम चलने लगा है।
क्षेत्र के ग्रामीणों मांग की है कि ....
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि—अवैध शराब बिक्री वाले स्थानों पर संयुक्त छापेमारी की जाए, आबकारी विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग मिलकर कार्रवाई करें, युवाओं को नशे से बचाने विशेष अभियान चलाया जाए, दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और मानपुर क्षेत्र में बढ़ती अवैध शराब बिक्री पर कब तक प्रभावी रोक लगाई जाती है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ