DRMS NEWS

DRMS NEWS

4 अप्रैल को नौगवां में श्रद्धा और गौरव के साथ मनाई जाएगी छोटेलाल पटेल जयंती, CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल होंगे मुख्य अतिथि

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्षेत्र की शान और जन-जन के प्रेरणास्रोत श्री छोटेलाल पटेल की जयंती 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को ग्राम पंचायत नौगवां में पूरे श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। यह अवसर न केवल उनके संघर्षों और त्याग को याद करने का है, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का भी है।

गांव और आसपास के क्षेत्र में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे एक गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं, ताकि स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए उनके अमूल्य योगदान को ससम्मान याद किया जा सके।आयोजन स्थल श्री छोटेलाल पटेल तिराहा, ग्राम पंचायत नौगवां निर्धारित किया गया है।

जैसा की मनोज श्रीवास्तव को आयोजन समिति के सदस्य उमाशंकर पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे दीप प्रज्वलन से होगी, जो उनके उज्ज्वल आदर्शों की ज्योति का प्रतीक बनेगा। इसके पश्चात 12:30 बजे स्वागत भाषण, 1 बजे जयंती उद्बोधन, 3 बजे प्रतिभा सम्मान, 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा शाम 5 बजे स्वल्पाहार का आयोजन रखा गया है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल शामिल होंगे, जिनकी उपस्थिति कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती अनुजा पटेल करेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में बी.पी. पटेल, रामसजीवन पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, गीता पटेल, दरवारीलाल पटेल एवं रामकले पटेल की उपस्थिति भी इस आयोजन को विशेष बनाएगी आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन जयंती को श्रद्धांजलि स्वरूप एक जन-उत्सव बनाएं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटेलाल पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ