
drms news (मानपुर-उमरिया)। नगर परिषद मानपुर में 2 अप्रैल को भगवान राम भक्त पवन पुत्र अनंत बलवंत श्री हनुमान जी महाराज के प्राकट्योत्सव पर पूरे नगर में भक्ति और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिलेगा। इस अवसर पर नगर के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर दिनभर पूजा-अर्चना, सुंदरकांड पाठ, शोभा यात्रा एवं भंडारों का भव्य आयोजन किया जाएगा।
शहर के वार्ड क्रमांक 5 गौतमान मोहल्ला स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में प्रातःकाल विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे भव्य शोभा यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर के बस स्टैंड तक निकाली जाएगी, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल होंगे।
समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि धार्मिक आयोजन के इसी क्रम में थाना परिसर मानपुर में विराजमान श्री हनुमान प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन-अर्चन थाना प्रभारी एवं समस्त स्टाफ द्वारा किया जाएगा, तथा पूर्व वर्षों की भांति थाना स्टाफ द्वारा भव्य विशाल भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा।
नगर के हृदय स्थल हजारी धाम मंदिर में भी श्री हनुमान जी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे, वहीं पुरानी बाजार रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में धर्म रक्षा संकीर्तन समिति मानपुर द्वारा शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
श्री हनुमान प्राकट्योत्सव को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है। आयोजन समितियों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। पूरे नगर में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण बनने की तैयारियां जोरों पर हैं।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है।
0 टिप्पणियाँ