
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रहे मकान सूचीकरण कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में पावर प्रेजेंटेशन के जरिए मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) के गठन, सीमांकन, कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा फील्ड स्तर की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती राखी सहाय ने निर्देश दिए गए कि एचएलबीसी पोर्टल पर सभी चार्जों द्वारा सीमांकन का कार्य पूर्ण किया जा चुका हो तथा किसी भी प्रकार का ओवरलैपिंग या ओमिशन न रहे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी प्रविष्टियाँ पूर्ण एवं सटीक हों। प्रत्येक राजस्व ग्रामकृचाहे वह शून्य जनसंख्या वाला ही क्यों न होकृमें कम से कम एक एचएलबी का गठन अनिवार्य रूप से किया जाए। यह भी निर्देशित किया गया कि एचएलबी की सीमाएँ किसी भी स्थिति में तहसील, वार्ड, ग्राम या ग्राम पंचायत की सीमाओं को पार न करें।
बैठक में एचएलबी सुपरवाइजर सर्किल के आवंटन, फील्ड कार्य हेतु एचएलबी अलॉटमेंट, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण, नियुक्ति-पत्र, पहचान-पत्र एवं किट वितरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही प्रथम चरण के कार्यों के अंतर्गत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा मकान सूचीकरण ब्लॉक एवं पर्यवेक्षी सर्किल की पहचान, ले-आउट मैप तैयार करने तथा आवश्यक ऐप डाउनलोड करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई।
जनगणना कार्य के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार, नियमित निरीक्षण एवं गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर उमरिया स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर एवं जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती राखी सहाय, अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेनगुप्ता, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह, नोडल अधिकारी जनगणना प्रत्यूष श्रीवास्तव सहित संबंधित चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ