DRMS NEWS

DRMS NEWS

लापरवाही पूर्वक पोल से लटकते केबल वायर में फंसकर स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)आज शाम को जेल बिल्डिंग के सामने अचानक लापरवाही पूर्वक पोल से लटकते केबल वायर में फंसकर स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। 

प्रत्यक्षदर्शी जगदीश ने बताया कि अपने किसी काम से स्कूटी सवार जरीना बेगम नामक महिला जय स्तंभ से अपने घर की ओर थी तभी जेल बिल्डिंग के सामने डिवाइडर से बाहर सड़क पर लटक रिसिवर के साथ केबल वायर में फंसकर महिला जख्मी हो गई, जिसे आसपास के लोगों सहित राहगीरों व राहगीर जगदीश ने घायल महिला को उपचार के भिजवाया और सड़क पर दुघर्टना को दावत देते लापरवाही पूर्वक लटक रहे केबल वायर को लपेट कर डिवाइडर के अंदर रखा कोई और ऐसी दुघर्टना कका शिकार न हो।

जानकारों के मुताबिक शहर में कई स्थानों पर कम ऊंचाई पर रिसिवर सहित केबल वायर लटक रहें, जिससे कभी भी किसी के साथ घटना घटित हो सकती है जनहित में आवश्यकता इस बात की है कि केबल वायर को लोगों के पहुंच से दूर ऊंचाई पर होना चाहिए जिसके कारण कोई भी दुघर्टना ना होने पाये लोग सुरक्षित रहें। 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ