DRMS NEWS

DRMS NEWS

फजिलगंज पुरानी भट्टी के दो कमरों में अवैध शराब भंडारण और विक्रय करते मौके पर अवैध विक्रेता पकड़ाया, अवैध मदिरा विक्रय पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, लाखों की शराब जब्त

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश  में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बांधवगढ़, अम्बिकेश प्रताप सिंह ने उमरिया जिले के फजिलगंज क्षेत्र में अवैध मदिरा के विक्रय के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासनिक टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और बियर जब्त कर पुलिस के सुपुर्दगी में भेज दी।

जाँच के दौरान फजिलगंज पुरानी भट्टी के दो कमरों में अवैध शराब भंडारण और विक्रय करते हुए राजेश सिंह पिता वंशपति को मौके पर पकड़ा गया। आरोपी ने बताया कि शराब बस स्टैंड की भट्टी से लाकर बेची जाती थी।

अनुविभागीय अधिकारी ने मौके पर व्हाइट फॉक्स ट्रिपल डिस्टिल वोडका 375 एमएल– 16 नग, व्हाइट फॉक्स ट्रिपल डिस्टिल वोडका 180 एमएल– 28 नग, देशी प्लेन मदिरा 180 एमएल– 68 नग, 8 पीएम 180 एमएल– 22 नग, इम्पीरियल ब्लू व्हिस्की 180 एमएल– 6 नग, गोवा व्हिस्की 180 एमएल– 6 नग, बैगपाइपर व्हिस्की 180 एमएल– 4 नग, व्ही 21 वोडका 180 एमएल– 7 नग, स्टोक स्ट्रांग बियर 650 एमएल– 6 नग, स्टोक स्ट्रांग कैन बियर 600 एमएल– 16 नग, मैकडाबल व्हिस्की 90 एमएल– 1 नग, जी एम प्लेन मदिरा 90 एमएल– 1 नग, इस प्रकार 31, 560 एमएल शराब और 11, 900 एमएल बियर जब्त की गई। इसके अलावा मौके से बहुतायत मात्रा में खाली शराब की बोतलें भी बरामद कर जब्त किया।

प्रशासन ने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण और विक्रय के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ