DRMS NEWS

DRMS NEWS

बाघ ने बीते रविवार को महिला को घायल करने के बाद अब ग्राम दुलहरा में भी हमलावर बाघ ने आदिवासी युवक को घायल कर दिया, जख्मी हालत में शहडोल रेफर

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर-उमरिया)  अभी-अभी बीते रविवार को महिला के बाघ हमले से घायल हो गई थी जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज शहडोल में चल रहा है, वहीं बांधवगढ में फिर एक बार फिर टाइगर ने इंसानी अटैक किया है, इस घटना में मानपुर परिक्षेत्र से सटे दुलहरा गांव के धर्मेंद्र पिता दउवा बैगा गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है, खबर है कि इस हमले में घायल युवक के सर व पैर गम्भीर रूप से चोटिल हुए है। घटना के बाद घायल युवक को मानपुर अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार कर घायल को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। 

समाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय सूत्रों की माने तो घायल धर्मेंद्र बैगा सुबह 05 बजे करीब गांव से सटे सिद्ध बाबा ज्वालामुखी मंदिर गए थे, इसी बीच झाड़ियों में छिपे टाइगर ने दहाड़ मरते हुए हमला कर दिया,इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शोरगुल किया, जिसके बाद टाइगर जंगल की ओर भाग गया, पर इस बीच टाइगर ने धर्मेंद्र बैगा को लहूलुहान कर दिया। वन्य प्राणियों के लगातार हो रहे इंसानी हमलों से वन क्षेत्र से सटे गांवों में काफी दहशत है। ज़रूरी है कि पार्क टीम को ऐसे चिन्हित स्थलों पर गश्ती पर और ज्यादा फोकस करने की ज़रूरत है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ