DRMS NEWS

DRMS NEWS

विश्व रक्तदाता दिवस पर पार्षद सिल्लू रजक ने किया रक्तदान, जरूरतमंद महिला को मिला जीवनदान


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर श्रीराम रक्तदान समिति द्वारा मानव सेवा का एक और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया गया। समिति के सक्रिय सदस्य एवं पार्षद सिल्लू रजक ने रक्तदान कर एक जरूरतमंद महिला की सहायता की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकुमारी रायदास, निवासी पाली, जिला उमरिया, एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। बताया जाता है कि उनके ऊपर पेड़ गिर जाने से उन्हें गंभीर चोटें आईं तथा हड्डी टूट गई। उपचार हेतु उन्हें शहडोल स्थित आदित्य हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन करने की सलाह दी।

ऑपरेशन के दौरान पीड़िता को रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी। परिजनों द्वारा श्रीराम रक्तदान समिति से संपर्क किए जाने पर समिति के सदस्य एवं पार्षद सिल्लू रजक तत्काल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मानवता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक उपचार एवं ऑपरेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की।

गौरतलब है कि श्रीराम रक्तदान समिति वर्ष 2014 से निरंतर जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने का सेवा कार्य कर रही है। समिति के सदस्य निस्वार्थ भाव से मानव सेवा में समर्पित हैं और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। विश्व रक्तदाता दिवस की सभी रक्तवीरों एवं समाजसेवियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ