
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर-उमरिया)। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर आज पुलिस थाना मानपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक शाम 5 बजे से शुरू हुई, जिसमें ग्राम के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं ताजिया आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक में आगामी मोहर्रम जुलूस के रूट और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 जून 2026 की देर रात ताजिया जुलूस इमाम चौक से प्रारंभ होकर नगर मानपुर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी बाजार तक जाएगा, जिसके बाद यह वापस इमाम चौक पहुंचेगा। वहीं, 26 जून 2026 की दोपहर लगभग 2 बजे एक और जुलूस इमाम चौक से प्रारंभ होकर पुरानी बाजार एवं नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कर्बला तक जाएगा।
थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मार्सकोले ने बैठक में बताया कि मोहर्रम पर्व के दौरान पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रहेगी। प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। इसके साथ ही नगर परिषद को पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, सभी ने पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील।
प्रशासन और स्थानीय समुदाय के बीच समन्वय को मजबूत करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि मोहर्रम का पर्व शांति, सद्भाव और परंपरा के अनुरूप संपन्न हो। बैठक में भाजपा नेता पंडित राम किशोर चतुर्वेदी, सरपंच संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ