DRMS NEWS

DRMS NEWS

मध्य प्रदेश युवा समाज सेना मानपुर ने मोहर्रम पर्व पर दिया शांति, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews. online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) मध्य प्रदेश युवा समाज सेना मानपुर द्वारा मोहर्रम के पावन अवसर पर सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देते हुए पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन द्वारा बड़े स्तर पर जूस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता कर आपसी प्रेम और सौहार्द का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने देश में शांति, खुशहाली और आपसी भाईचारे की कामना की। संगठन अध्यक्ष राहुल शुक्ला ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने त्योहारों की परंपरा को समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से कायम रखा है। त्योहार सभी सीमाओं से परे होते हैं, जो समाज में प्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देते हैं।

राहुल शुक्ला ने कहा कि हमें सभी धर्मों के महापुरुषों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि ईश्वर एक है और उसे प्राप्त करने के मार्ग अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी का उद्देश्य मानव कल्याण और ईश्वर की प्राप्ति है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश युवा समाज सेना मानपुर हमेशा सामाजिक सेवा, भाईचारे और एकता के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करती रहेगी।

मध्य प्रदेश युवा समाज सेना मानपुर की ओर से समस्त देशवासियों को मोहर्रम की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए ईश्वर से देश में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस अवसर पर पारस शुक्ला, अनमोल यादव, दिव्यांशु चौकसे, अंकुश चौधरी, लव कुश चौधरी, सुमित चौधरी, सागर द्विवेदी, धर्मेन्द्र कुशवाहा, दुर्गेश चौधरी, रोशन सोनी, अरुण साहू, राम किशन साहू, केशव कुशवाहा, अमन डिसूजा, जितेन्द्र गुप्ता, ध्रुव चौधरी, महताब शाह, सैयद आफताब, आशीष चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ