DRMS NEWS

DRMS NEWS

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री से भेंट की


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (दिल्ली) नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री ने बैठक पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्री रबी लामिछाने के साझा और समृद्ध भविष्य के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य करने की इच्छा का स्वागत करते हैं और पूरी तरह से उसका समर्थन करते हैं।

श्री मोदी ने कहा कि नेपाल 'पड़ोसी पहले' नीति के अंतर्गत एक प्राथमिकता प्राप्त साझेदार है। प्रधानमंत्री ने पुष्टि की कि भारत दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा -

नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष श्री रबी लामिछाने से मिलकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। मैं उनके इस संकल्प का स्वागत करता हूं और एक साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा से पूरी तरह सहमत हूं।

नेपाल हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला भागीदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।"

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ