DRMS NEWS

DRMS NEWS

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मध्यक्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य), शहडोल 2026 समापन समारोह आयोजित


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)राजा विराट की नगरी पाण्डव नगर स्थित सरस्वती विद्यालय के प्रागंण में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम (सामान्य), शहडोल 2026 समापन समारोह आयोजित हुआ।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है संघ गत 100 वर्षों से व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है।  संघ कार्य विस्तार एवं दृढ़ीकरण की दृष्टि से ऐसे प्रशिक्षण वर्गों की योजना प्रतिवर्ष की जाती है। शहडोल में 18 मई 2026 दोपहर से प्रारंभ होकर अपना यह मध्यक्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग, प्रथम (सामान्य) वर्ग का समापन समारोह हुआ। मध्यक्षेत्र के चार प्रांत मालवा, मध्यभारत, महाकौशल और छत्तीसगढ़ में 38 विभाग एवं 127 जिले है। शासकीय रचना की दृष्टि से मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ मध्यक्षेत्र में आता है। इस वर्ग में 18 से 40 वर्ष तक के शिक्षार्थियों ने स्वयं का व्यय जैसे गणवेश, यातायात, वर्ग का शुल्क आदि वहन करके प्रशिक्षण प्राप्त किया हैं।

प्रतिदिन शिक्षार्थियों का वर्ग की दिनचर्या प्रातः 4:15 पर जागरण से प्रारंभ होकर रात्री 10 बजकर 05 मिनट दीप निमिलन के साथ पूर्ण हुई। शारीरिक कार्यक्रमों में योग, आसन, नियुद्ध, दण्डयुद्ध, दण्ड, पदविन्यास, समता आदि विषयों का शिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही बौद्धिक कार्यक्रमों में शिक्षार्थियों की बौद्धिक क्षमता का विकास करने की दृष्टि से विभिन्न विषयों पर शिक्षार्थियों से चर्चा, संवाद, बौद्धिक सत्र, अभ्यास कालांश, गीत कक्षा एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सामाजिक परिवर्तन की दृष्टि से रात्रिकालीन सत्रों में पंच-परिवर्तन, नागरिक शिष्टाचार एवं पर्यावरण विषय पर पथ नाट्य के माध्यम से संदेश दिया गया। वर्ग में प्रतिदिन सेवा एवं श्रम साधना के साथ सम्पर्क, प्रचार के विविध पहलू एवं कुशलता की पूर्ति हेतु समूह अनुसार चार दिन के व्यावहारिक प्रशिक्षण, आपदा प्रबंधन, सेवा कार्य संचालन, एवं व्यवस्था कौशल्य आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

तेजोमय दिवंगत प्रचारक एवं ग्रहस्थ कार्यकर्ता की जानकारी भी दी गई।  गुरू तेग बहादुर जी के 350 वीं शहीदी वर्ष तथा वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर दीर्घ कथा का आयोजन हुआ। वंदे मातरम तथा प्रांतों में हुए शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस वर्ग में कुल 311 स्थानों से 384 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। जिसमें 69 महाविद्यालयीन विद्यार्थी, 107 व्यवसायी, 43 कर्मचारी, 64 कृषक, 11 अधिवक्ता, 06 चिकित्सक, 15 शिक्षक व 58 प्रचारक विस्तारक, ऐसे सभी प्रकार के शिक्षार्थियों का समावेश हुआ। वर्ग में मण्डल, खण्ड, नगर, जिला स्तर से लेकर विभाग स्तर तक शहर एवं ग्रामीण भौगोलिक रचना के दायित्ववान कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधित्व हुआ ।

यह सौभाग्य का विषय रहा कि इस वर्ग में प.पू. सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत जी का हमें तीन दिन का सान्निध्य एवं मार्गदर्शन विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्राप्त हुआ। इस बीस दिवसीय वर्ग में केंद्रीय, क्षेत्रीय एवं प्रांतीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रबोधन एवं जिज्ञासा-समाधान किया गया।इस प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन करने हेतु संचालन टोली के 19, शिक्षक - 51, पालक -11, प्रबंधक-71 अपना पूर्ण समय देकर वर्ग में उपस्थित रहे।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि के आसन पर उमरिया जिला के ग्राम उचेहरा में स्थित मां ज्वालाधाम शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी बड़े महाराज ने अमृतवचन व गीत के पश्चात आशीर्वचन प्रदान किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में रायपुर निवासी डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना जो कि प्रसिद्ध अस्थिरोग विशेषज्ञ रायपुर में स्थित वी.वाई.मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निर्देशक हैं। बाल्यकाल से आप संघ के स्वयंसेवक हैं। संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए, 2024 से आप मध्यक्षेत्र के क्षेत्र संघ चालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

मंच पर उज्जैन के प्रतिष्ठित व्यवसायी कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम के सर्वाधिकारी सरदार जसविंदर सिंह एवं शहडोल नगर के व्यवसायी सरदार जसवीर सिंह जिला संघचालक विराजमान रहे। इसी प्रकार वर्ग के प्रबंध प्रमुख रवींद्र पटेल विभाग कार्यवाह शहडोल ने किया आभार प्रदर्शन।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.online वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ