
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत आज जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों के नेतृत्व में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मिश्रित हाई स्कूल शहडोल में स्कूली बच्चों के बीच मानव श्रृंखला निर्मित कर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार तथा समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ