DRMS NEWS

DRMS NEWS

अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन प्रकरण में दो आरोपी वाहन चालक गोपाल पनिका एवं वाहन स्वामी बब्बू नायक को किया गिरफ्तार


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल) पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब एवं नशीली दवाइयों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 20 जुलाई 2026  को थाना धनपुरी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के प्रकरण में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

उल्लेखनीय है कि 03 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात्रि में थाना धनपुरी पुलिस ने ग्राम बंदरचुई (खोह) के समीप एक आर्टिका वाहन से 179.28 लीटर अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 1,37,916/-) जप्त कर अज्ञात आरोपियों एवं वाहन स्वामी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया था। 

विवेचना के दौरान लगातार तलाश कर थाना धनपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक खेमसिंह पेन्द्रो के नेतृत्व में, उपनिरी. नागेन्द्र प्रताप सिंह, सउनि भारत सिंह, प्रधान आरक्षक राम नाथ बांधव, राकेश सिंह, आरक्षक राजेश शर्मा म.आर. प्रिया अग्रवाल पुलिस टीम ने 19 जुलाई 2026 को वाहन चालक गोपाल पनिका एवं वाहन स्वामी बब्बू नायक को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को  20 जुलाई 2026 को न्यायालय बुढ़ार में प्रस्तुत किया गया।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ