DRMS NEWS

DRMS NEWS

कंधे पर सजा डबल स्टार, रामराज पाण्डेय बने पुलिस उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक से पद पर हुई पदोन्नति, पुलिस महकमे और शुभचिंतकों में खुशी की लहर


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (शहडोल)23 जुलाई 2026 मध्यप्रदेश पुलिस विभाग द्वारा जारी द्वितीय पदोन्नति आदेश में क्षेत्र के कर्मठ पुलिस अधिकारी रामराज पाण्डेय को सहायक उपनिरीक्षक (ASI) के पद से पदोन्नत कर उपनिरीक्षक (Sub-Inspector– SI) के पद पर नियुक्त किया गया है। जारी पदोन्नति सूची में उनका  पदोन्नति सूची में 1662 वें सीरियल नंबर पर दर्ज नाम कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा का मिला सम्मान।

वर्षों की समर्पित, अनुशासित और निष्ठावान पुलिस सेवा के बाद मिली यह शानदार सफलता न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे उमरिया जिले और उनके मित्रों एवं शुभचिंतकों के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण है।

कंधे पर चमका ‘डबल स्टार’, लगा बधाइयों का तांता

कंधे पर उपनिरीक्षक (SI) का ‘डबल स्टार’ सजते ही उनके इष्ट-मित्रों, सहकर्मियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल छा गया। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें नई ज़िम्मेदारी मिलने पर बधाई देने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा।

शुभचिंतकों और मित्रों का संदेश: “रामराज पाण्डेय की यह उपलब्धि उनकी ईमानदारी, अदम्य साहस, अनुशासन और उत्कृष्ट जनसेवा का प्रतिफल है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे अपने नए पद की गरिमा और दायित्वों का निर्वहन इसी निष्ठा के साथ करते रहें और जीवन में नित नई ऊँचाइयों को छुएं।”

उज्ज्वल भविष्य और नए दायित्वों की शुभकामनाएँ

उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने पर मानपुर एवं संपूर्ण उमरिया पुलिस परिवार, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा उनके प्रियजनों ने उन्हें नई प्रशासनिक जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ