
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (मानपुर उमरिया)। ग्राम पंचायत अमिलिया, पोस्ट बल्हौड़ निवासी शुभम साहू ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। शुभम ने 720 में से 558 अंक प्राप्त करते हुए 98.419 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उनकी ऑल इंडिया रैंक 31,264 रही।
समाज सेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि शुभम साहू ने कक्षा 12वीं तक की शिक्षा मानपुर के प्रतिष्ठित नवज्योति अकादमी हायर सेकेंडरी स्कूल से प्राप्त की। किसान परिवार से आने वाले शुभम के पिता जयपाल साहू किसान हैं, जबकि माता पुष्पा साहू आशा कार्यकर्ता हैं।
ग्रामीण परिवेश से आने वाले शुभम ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर NEET जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शुभम की सफलता पर परिजनों, विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ