DRMS NEWS

DRMS NEWS

मानपुर में 17 अगस्त को होगा भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील


संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया
http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें

drms news (मानपुर उमरिया) सावन माह की शिवभक्ति से सराबोर वातावरण के बीच मानपुर नगर में 17 अगस्त 2026, सोमवार को भव्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन पुरानी बाजार स्थित रामलीला मैदान में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता की उम्मीद है।

यह जानकारी देते हुए समाजसेवी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करेंगे। इसके पश्चात सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न होगा। दोपहर 3:30 बजे महाआरती आयोजित की जाएगी, जिसके बाद 3:30 से 4 बजे तक शिवलिंगों का विधिवत विसर्जन किया जाएगा। शाम 4 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं एवं शिवभक्तों से समय से पूर्व कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घर से थाली, लोटा, कोपर एवं श्रीफल साथ लेकर आएं। साथ ही पुरुषों से भारतीय पारंपरिक परिधान तथा महिलाओं से लाल अथवा पीले रंग की साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

समस्त नगरवासी एवं क्षेत्रवासी मानपुर द्वारा आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य भगवान शिव की आराधना के माध्यम से समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms newsसंपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ