संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। कलेक्टर पार्थ जायसवाल के निर्देशन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान जारी है। इसी क्रम में शनिवार 09 अगस्त 2026 को खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील ब्यौहारी के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई की।
ग्राम झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास व गौशाला के पास मिला अवैध रेत
जिला खनिज अधिकारी राहुल शांडिल्य ने बताया कि जांच के दौरान ग्राम देवगांव में 30 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाया गया। इसी प्रकार ग्राम झारौसी में रेलवे ब्रिज के पास 30 घनमीटर एवं झारौसी में ही गौशाला के पास 20 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण मिला। इस प्रकार संयुक्त टीम द्वारा कुल 80 घनमीटर अवैध रेत जब्त की गई।
देवगांव और झारौसी में जेसीबी से मिट्टी मिलाकर किया विनष्टीकरण
अवैध रूप से भंडारित रेत को मौके पर ही जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनष्टीकरण कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रेत माफियाओं के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम ने दी चेतावनी
खनिज एवं राजस्व विभाग की टीम द्वारा तहसील ब्योहारी अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की लगातार जांच की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936

0 टिप्पणियाँ