
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें
drms news (शहडोल)। जिले के नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने 4 अगस्त 2026 को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। नवागत कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, स्वतंत्रता दिवस के आयोजन तैयारियो सहित अन्य विषयों पर जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शिवम प्रजापति, अपर कलेक्टर सरोधन सिंह, श्रीमती निमिषा पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थितर रहें।
नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल वर्ष 2015 के आईएएस अधिकारी है एवं छतरपुर कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल, सिवनी एवं अन्य शासकीय पदो पर अपने दायित्वों का निर्वहन कर चुके है।
नवागत कलेक्टर 5 अगस्त को अधिकारियों की लेगे बैठक, कार्याें की करेंगे समीक्षा
जिले के नवागत कलेक्टर पार्थ जायसवाल 5 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे से कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। नवागत कलेक्टर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों एवं अन्य विभागीय कार्याें की समीक्षा करेंगे।
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह कृपया http://www.drmsnews.in वेबसाइट को शेयर, लाईक व लाइव जरूर करें और विज्ञापन व समाचारों के लिए संपर्क करें। आपका सहयोग हमारे लिए अमूल्य है, बहुत बहुत धन्यवाद आभार। डिस्क्लेमर : यहां पर दिया गया प्रसारित व प्रकाशित विज्ञापन/समाचार, हमें विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी पर आधारित है, जिसे केवल सूचना के लिए दी जा रही है drms news व संपादक इसकी पुष्टि नही करता और ना ही जिम्मेदार है। 8962637936
0 टिप्पणियाँ